मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के 25 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन किया गया।
श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति (रजि.) मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं संगीत मय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूजा और कीर्तन के पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में संजय मित्तल,रवींद्र जैन, उद्यमी सुभाष गोयल, व्यापारी नेता अंकित गर्ग तथा मंदिर कमेटी सदस्य हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, सुनील तायल, श्रवण गुप्ता, विजय बंसल के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Views: 64

