Taja Report

बारिश के बीच नई मंडी में गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह

मुजफ्फरनगर । कल से लगातार हो रही बारिश के बीच आज नई मंडी में गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंडी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर में निरीक्षण कर एडीएम प्रशासन ने बाकी बचे क्षेत्र में टीन शेड लगाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा कूकड़ा मंडी स्थित गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौवंशी के भरण-पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने और प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता कराए जाने के विषय में निर्देश दिए ।  एडीएम द्वारा नगर पालिका को निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। साथ ही गत दिवसों से जारी वर्षा एवं आगामी ठण्ड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंशों के उचित रख-रखाव के लिए परिसर में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था काे प्राथमिकता से लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी क्रम मे महाेदय द्वारा गौवंशो मे होने वाले रोगो की रोकथाम हेतु समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित उपचार एवं पर्याप्त मात्रा में औषधियों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान गौशाला के केयरटेकर, पशु चिकित्सा टीम व नगर पालिका के सम्बंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *