मुज़फ्फरनगर । अचानक तेज बारिश से शहर वासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली लेकिन चारों तरफ जलभराव मुसीबत बन गया है। बारिश थमने के बाद वाहन निकले तो जाम से जूझना पडा। नगरपालिका के जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के किये गये वादे हवा हवाई साबित हो गये। नगर पालिका ने पिछले कुछ समय पहले शहर के नालों की सफाई कराई थी वहीं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के वादे किये थेे, लेकिन आज दोपहर को हुई बारिश ने ही इन दावों की पोल खोल दी हैं। शिवचौक हो या प्रकाश चौक तथा ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं ओर स्थिति यह है कि सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ हैै। लोगों को इससे निकलने में परेशानी हो रही है! ऐसे में सवाल उठता है कि अभी यह हालत हैं तो आगे जब तेज बारिश होगी,तो लोगों को बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।

Author: Taja Report
Post Views: 10


