बलरामपुर। उतरौला में बारावफात की जुलूस में गणेश पूजा पंडाल के सामने पाकिस्तान और फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाया गया।
गांधीनगर पुलिस चौकी के निकट गणेश पूजा के पंडाल के सामने बारा वफात के जुलूस में युवकों द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। इस दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अब तक पांच लोगों को चिह्नित किया गया है। वीडियो की विस्तृत जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

