Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बारात घर गांधी कॉलोनी ने छबील कैंप लगाया

अलमासपुर में छबील लगाई गई

मुजफ्फरनगर । बारात घर गाँधी कॉलोनी समिति ने बारात घर के बाहर पचेन्दा रोड पर तपती हुई गर्मी और खतरनाक लू से निपटने के लिए सड़क पर आ जा रहे लोगों को राहत देने के लिए दो दिवसीय छबील कैंप का आयोजन किया जिसमें बारात घर गांधी कॉलोनी के सभी सदस्यों ने वहां आकर शरबत बनाकर हज़ारो लोगों को वितरित किया जिसके लिए वहां आने वाले लोगों ने छबील आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की और मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

गांधी कॉलोनी बारात घर समय-समय पर सामाजिक कार्यों को अंजाम देती रहती है और जितना हो सके नागरिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का प्रयास करती है। इस कार्यक्रम में अशोक डोड़ा, अमर धमीजा, अनिल धमीजा, प्रमोद अरोड़ा, विजय वर्मा, प्रेमी छाबड़ा, रघुनाथ नागपाल, राकेश ढींगरा, राकेश हुड़िया, मुकुल दुआ, बलदेव राज वाधवा, राजकुमार रहेजा, नितिन, राजेश, गोपाल, सोनू भाटिया आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

अलमासपुर में निर्जला एकादशी पर कमल नगर में नरवाल और तोमर परिवार द्वारा शरबत का किया गया वितरण।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *