Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर पहुंचे सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी

मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हाथ होने की संभावना है। हत्या की सूचना पर सलमान खान भी परिजनों से मिलने पहुंचे। सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में गिरफ़्तार आरोपियों के नाम गुरमैल सिंह (हरियाणा का रहने वाला) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश का रहने वाला) है। बताया गया कि बाबा अपने बेटे के साथ दशहरे पर पटाखे फोड रहे थे तभी आरोपियों ने हमला किया।बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हाथ होने की संभावना के चलते सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *