नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों में एक उम्मीदवार ने पौने बारह लाख वोटों के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की तो एक ऐसा भी प्रत्याशी है जो मात्र 48 वोट से विजयी रहा। शंकर लालवानी (भाजपा)- इंदौर (मध्य प्रदेश) ने 1175092 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1226751 मत मिले।
रकीबुल हुसैन (कांग्रेस)- असम के धुबरी से 10.12 लाख के अंतर से जीत हासिल की।
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)- मध्य प्रदेश के विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीत दर्ज की।
सीआर पाटिल (भाजपा) – नवसारी सीट (गुजरात) पर लगातार दूसरे आम चुनाव में बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को 773551 मतों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 1031065 वोट मिले।
अमित शाह (भाजपा)- गांधीनगर सीट पर 7.44 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
सबसे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले रविंद्र दात्ताराम वायकर (शिवसेना)- महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर मात्र 48 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें कुल 452644 मत मिले। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर (452596 वोट) को हराया।

