Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सर तन से जुदा करने की धमकी

बरेली । बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फेसबुक पोस्ट के जरिए सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी गई धमकी में पंडित धीरेंद्र का सिर तन से जुदा करने की बात कही है। इस धमकी को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने इस मामले के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए कहा गया है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है। इस वीडियो से हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया और पुलिस अधिकारी से जल्द रिओ दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *