मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा बाईक शोरूम से चोरी के अभियोग का सफल अनावरण व शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,40,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकल बरामद की है। 
थाना खतौली पुलिस द्वारा शोरूम का शटर खोलकर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को चीतल कट के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से शोरूम से चोरी किये गये 3,40,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 13 अगस्त को सुमित कुमार जैन निवासी कस्बा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके बाईक शोरूम का शटर खोलकर लॉकर में रखे रूपये चोरी कर लेने सम्बन्ध में तहरीर देकर अवगत कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 304/24 धारा 305/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.08.2024 को उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर चीतल कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 3,40,000/- रूपये तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल (फर्जी नंबर प्लेट) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सोनू पुत्र कालू निवासी ग्राम पीपलहेड़ा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* विनित पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम पीपलहेड़ा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* सावन्त उर्फ सौरभ पुत्र परविन्द्र निवासी ग्राम पीपलहेडा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
▶️ 3,40,000/- रूपये (मु0अ0सं0 304/24 धारा 305/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित)
▶️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई)


