Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बाइक सवार खतौली के मां बेटे पर फायरिंग व बलकटी से हमला

मेरठ । अपने बेटे विनय के साथ बाइक पर पुरकाजी जा रही महिला प्रियंका पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की और बलकटी से दोनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

बताया गया है कि खतौली के टिटौडा की निवासी प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ बाइक से पुरकाजी जा रही थी। दुल्हैड़ा रजबहे के पास पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रियंका और उसके बेटे विनय पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने विनय और प्रियंका पर बलकटी से हमला कर दिया और लोगों को आता देख भाग गए। लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। मूल रूप से गांव टिटौडा खतौली की रहने वाली घायल प्रियंका और उसके बेटे विनय को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल प्रियंका ने बताया कि उसका पति प्रवीण सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ कुछ वर्षों से गंगानगर की ईसापुरम कॉलोनी में रहती है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *