मुजफ्फरनगर । बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खतौली मोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। परिजनों की तरफ से बुढाना कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले पर कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक पत्रकार साथी वरुण शर्मा के मामा जी का लड़का है।
Author: Taja Report
Post Views: 10


