मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल में हिंदू समाज का जन सैलाब एकत्रित हुआ। बड़ी संख्या में संतों और हिंदू समाज के लोगों ने अपना विरोध जताया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व ममता अग्रवाल समेत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ साथ साधु संतों में स्वामी यशवीर महाराज और स्वामी दीपांकर महाराज भी टाउन हॉल मैदान पहुंचे तथा सरकार से बांग्ला देश के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए देश में हिंदू समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क करते हुए समाज में एकजुटता का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुभाष शर्मा यशपाल पंवार राहुल कुमार गोयल सुभाष चौहान विश्व दीप बिट्टू आदि मौजूद थे।



बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मुजफ्फरनगर में आज जिले के चप्पे चप्पे से हिन्दू वीर जनपद के टाउनहाल मे एकत्रित हुए। बता दें बगलादेश मे हो रहे हिन्दु अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जहां प्रदेश के तमाम जनपदों मे विरोध हो रहा है वही आज जनपद मुजफ्फरनगर मे भी विरोध खुल कर देखा जा रहा है। इसी कड़ी मे बुढाना विधानसभा से पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी अपने लगभग 400 कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थिति दर्ज करायी।


