Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय दास जी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर । बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय दास जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन भेजा आज शिवसेना के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश पर बल प्रयोग कर वहां के हिंदुओं की रक्षा करने इस्कॉन मंदिर के महंत की रिहाई सुनिश्चित करने की मांग करी इस अवसर पर शिवसेना नेता मनोज सैनी व प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और वहां के मंदिरों में पुजारी पर भी अत्याचार हो रहे हैं इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय दास जी की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम आतंकवादियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होने पर विश्व के अनेक देश व भारत के भी बहुत से नेता मानवाधिकार हनन का शोर मचाने लगते हैं परंतु बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में कोई नहीं बोला यहां तक की भारत की केंद्र सरकार भी कोई कठोर कदम नहीं उठा रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करी की बांग्लादेश के खिलाफ सभी बल प्रयोग करके वहां के हिंदुओं की रक्षा की जाए और इस्कॉन मंदिर के महंत जी को रिहा कराया जाए और देश में रहने वाले बांग्लादेश के घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *