Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बांग्लादेशी सांसद का शव कोलकाता में मिलने से सनसनी

कोलकाता। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम का भारत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बांग्लादेश से इलाज कराने पश्चिम बंगाल आए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता से बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि मृतक सांसद बीते 9 दिनों से लापता थे। उनका शव अब कोलकाता के न्यूटाउन से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है। दरअसल, अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे। वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे. 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। 14 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई. बांग्लादेश के दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *