बहराइच। बलवाइयों का पुलिस से आमना सामना हो गया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने मौके पर पिस्टल लेकर बलवाइयों को खदेड़ा।
हिंसा, आगजनी, बवाल, तोड़फोड़ के बीच पुलिस फोर्स अब मौके पर पहुंचना शुरू कर हो गई है। लेकिन करीब 5 किमी के हाई वे पर तांडव चला। बलवाइयों ने हाईवे किनारे गांव और बाजारों को निशाना बनाया है। अब पुलिस ने इलाके को नियंत्रण में ले लिया है।
बहराइच बवाल मामले पर DCM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा –
उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूँ !!

