सहारनपुर । रामपुर मनिहारान के दो बार विधायक रहे बसपा के बड़े नेता रविंद्र मोलहू विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला के प्रयासों से भाजपा में शामिल हो गए। अशोक बाठला ने कहा कि रविन्द्र मोल्हू सहारनपुर के एवं पश्चिम के एससी समाज के बड़े नेता हैं उनके आने से पार्टी को बहुत बड़ा बल मिलेगा। इस दौरान अशोक बाटला विधानसभा प्रभारी रामपुर मनिहारिन, प्रत्याशी राघव लखन पाल एवं वर्तमान विधायक देवेंद्र नेम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 29


