बरेली । तीन दोस्तों के लिए जन्म दिन की पार्टी अंतिम सफर बन गयी। बर्थडे ब्वाय और दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 
मंगलवार रात करीब 10:40 बजे मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। सीबीगंज थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। ये एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर सभी अपने घर शाही कस्बा लौट रहे थे। उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा शाही के मोहल्ला हसनपुर निवासी ताजीम (22), नेहरू नगर के कामरान (23) और वलीनगर के सोनू (22) व जुनैद (22) मंगलवार को कार से बरेली आए थे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में सीबीगंज-मथुरापुर के बीच हादसा हो गया।
Author: Taja Report
Post Views: 13

