बुलंदशहर। बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने पर विवाद और ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 लोगों अमरदीप, मनीष सैनी, आकाश सैनी की मौत हुई। तीनों मृत व्यक्ति BJP सभासद के भाई–भतीजे थे।
खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईयों और जन्मदिन मना रहे युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जन्मदिन मना रहा युवक अपने घर गया, जहां से अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल ली और साथियों के साथ वापस जिम में गया। यहां पर सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लाल कुंआ मोहल्ला निवासी संजय सैनी वार्ड 24 से सभासद हैं। संजय सैनी ने बताया कि शनिवार रात को घर से 300 मीटर दूरी पर आरजेएस फिटनेस जिम में फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। इसमें संजय का चचेरा भाई अमरदीप (35) भी गया, जो जीतू का खास दोस्त था।