नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।
एयर इंडिया प्रवक्ता के मुताबिक, 14 अक्तूबर को मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं।मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि एयर इंडिया के विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 18

