बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर अचानक एक हिमखंड के टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में य़ह सामान्य प्राकृतिक घटना है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बदरीनाथ से कुछ दूरी पर कंचन गंगा नाले के ऊपर स्थित कुबेर पर्वत से ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर नीचे आया। धाम में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालु और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। प्रशासन ने स्थिति का तुरंत जायजा लिया और इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है।
Author: Taja Report
Views: 25

