देहरादून। चार धाम यात्रा के अंतिम दौर में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
मंदिर में आज विशेष आयोजन किया गया। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी।
दूसरी ओर विजय दशमी के पावन पर्व पर श्री यमुनोत्री मन्दिर एवं पुरोहित महासभा के तत्वाधान में समय पंचाग गणना के अनुसार तय किया गया कि यमुनोत्री के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर दिन 3 नवम्बर २०२५ को अभिजित मुहूर्त के पावन बेला पर 12.05 मिंट पर मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र एवं सौभाग्य योग में बंद कर दिये जाएंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 15