Taja Report

बड़ा खाना: एसएसपी ने खुद अपने हाथ से खाना परोसा

मुज़फ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिये पारंपरिक “बडा खाना” का भव्य आयोजन किया गया। इसमें डीआईजी भी मौजूद रहे।एसएसपी ने खुद अपने हाथ से खाना परोसा।

रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर के शिव मन्दिर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये पारंपरिक “बड़ा खाना” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस विभाग की समृद्ध परंपराओं, आपसी भाईचारे एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा अधिकारीगण का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के मध्य पहुंचकर स्वयं भोजन परोसा गया एवं उनके साथ बैठकर भोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। “बड़ा खाना” का यह आयोजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के मध्य आत्मीयता, समन्वय एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण काल के दौरान अर्जित अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की भावना ही उन्हें एक कुशल, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसकर्मी के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा एवं सुरक्षा का दायित्व है, जिसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभाना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और अधिक सुदृढ़ करें। 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षणरत आरक्षियों का दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रशिक्षु आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी दायित्वों के लिये शुभकामनाएं दी गयीं।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet