Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बच्चे के माथे पर लगी चोट को ठीक करने के नाम पर डॉक्टर ने घाव को फेवीक्विक से जोड़ दिया

मेरठ। बच्चे के माथे पर लगी चोट को ठीक करने के नाम पर डॉक्टर ने घाव को फेवीक्विक से जोड़ दिया। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फेवीक्विक हटाकर टांके लगाए गए।

जागृति विहार एक्सटेंशन के पास महपल हाइट्स में रहने वाले फाइनेंस कर्मी सरदार जसप्रिंदर सिंह के दो साल के बेटे मनराज सिंह के खेलते हुए आंख के पास चोट लग गई। वह बेटे को लेकर भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने मनराज की चोट को फेवीक्विक से चिपका दिया। जिसके बाद वह सुबह लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे तो तीन घंटे फेवीक्विक को छुड़ाने में लग गए। जिसके बाद चार टांके लगाए गए। पीड़ित पक्ष के लोग भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *