मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र में लूट के दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को गोली मार कर साठ हजार रुपये लूट लिए गये। घायल व्यक्ति कुमार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
दोपहर करीब 12.00 बजे जानसठ स्थित बंधन बैंक के मैनेजर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि उनके फाईनेंस कर्मचारी परवेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी अलीपुर खुर्द थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के साथ मोटर साईकिल पर सवार 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा परवेन्द्र उपरोक्त के गोली मार कर उनका कैश लूट लिया गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा तत्काल घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी है । स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


