मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट की बैच की स्थापना हेतु जिला बार संघ का मुजफ्फरनगर बंद का मिला जुला असर रहा। वकीलों ने मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
जिला व सिविल बार संघ के आह्वान पर मुजफ्फरनगर बंद सफल रहा। इस दौरान जिला बरसंघ की ओर से अधिवक्ताओं द्वारा मुजफ्फरनगर शहर के कई क्षेत्रों में नुक्कड़ भ्रमण भी किए गए और अपना वक्तव्य भी बताया गया मुजफ्फरनगर के शिव चौक एवं भगत सिंह रोड और अंसारी रोड रुड़की रोड और मेरठ रोड आर्य समाज रोड खालापार मेन रोड शामली रोड सहित तमाम प्रमुख क्षेत्र में मुजफ्फरनगर बंद का प्रभाव देखने को मिला। दोपहर 2:00 बजे के बाद ही बाजार खुलने शुरू हुए परंतु कुछ बाजार बिल्कुल भी नहीं खुले कुल मिलाकर जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के आह्वान पर मुजफ्फरनगर बंद सफल रहा एवं शांतिपूर्वक मुजफ्फरनगर बंद रहा कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कही इंतजाम किए गए थे पुलिस अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहे।