मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी से सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों के आतंक के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र ही इसके समाधान की मांग की इस संबंध में लिखित शिकायत में अमित पटपटिया ने गांधी कॉलोनी में बंदरों के कारण दो दिन पूर्व हुई जुगल किशोर शर्मा की दुखद मृत्यु की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का वातावरण है ।अतः जनहित में इस समस्या से तुरंत निजात दिलाया जाए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तुरंत ही जिला वन अधिकारी को इस संबंध में आदेशित किया है। अमित पटपटिया ने आशा व्यक्त की शीघ्र ही इस अत्यंत गंभीर समस्या का समाधान अवश्य होगा
Author: Taja Report
Post Views: 137


