भावनगर। बंटोगे तो कटोगे लिखा पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो वाला कार्ड चर्चा में हैं।
दरअस्ल गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है। ये शादी काफी चर्चाओं में है। दरअसल दूल्हे के भाई ने शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा चुनाव में दिए गए नारे को छपवा दिया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है। सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियों में नारा लगा रहे हैं- ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे। ‘ शादी के कार्ड पर सीएम योगी के इस नारे की वजह से चारों ओर चर्चा है। इसको लेकर जब बीजेपी कार्यकर्ता से पूछा गया तो उसने कहा कि लोगों को जागरूक करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश फैलाने के मकसद से शादी के कार्ड पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और राम मंदिर का डिजाइन किया है। इस शादी के कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की भी बात पर भी जोर दिया गया है।

