Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बंटवारे के विवाद के बीच भाई ने भाई को गोली मारी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी इलाके में बंटवारे के विवाद के बीच भाई ने भाई को गोली मार दी।

थाना पुरकाजी पुलिस को धीरज त्यागी निवासी खाईखेडी, पुरकाजी द्वारा बताया गया कि वह सुबह अपने खेत पर ट्रेक्टर लेकर गये थे, ट्रैक्टर को लाने के सम्बन्ध में उनके भाई से वाद-विवाद हुआ जिसके उपरन्त उनके सगे भाई सतीश त्यागी द्वारा उनपर गोली चलायी गयी। धीरज त्यागी उपरोक्त के कान के ऊपर चोट आयी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्या जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनों भाईयों के बीच बटवारे व ट्रैक्टर के बटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *