Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फोटो पहचान पत्र नहीं है तो नो टेंशन, ये हैं विकल्प

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए सभी निर्वाचको जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, से अपेक्षा की जाती है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा –

1. आधार कार्ड

2. मनरेगा जॉब कार्ड

3. बैंको / डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक

4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

5. ड्राईविंग लाइसेन्स

6. पैन कार्ड

7. एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड

8. भारतीय पासपोर्ट

9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

10. केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

11. सांसदों / विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, और

12. यूनिक डिसएबिलिटि आईडी (यूआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *