Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फेसबुक पर दोस्ती, होटल में बुलाकर गैंगरेप

हरिद्वार । फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती के साथ गैंगरेप के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त संभल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

वादिया सोनम (काल्पनिक नाम) निवासी टिहरी ने तीस मई को रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अपराध गंभीर श्रेणी का होने के कारण होने के कारण अभियोग के अनावरण हेतु कोतवाली नगर हरिद्वार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अच्छी किस्म की सुरागरस्सी पतारस्सी व मुखबिर कि सूचना पर स्थान रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट से अभियुक्त 1-दीपक पुत्र मूलचन्द निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष 2-मनीष कुमार पुत्र राजेश निवासी आलम सराय हसीना बेगम अस्पताल के सामने थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय पेश किया जा रहा है। पूछताछ और विवेचना से पाया गया कि पीड़िता का अभियुक्त के साथ फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ इसी दौरान पीड़िता और अभियुक्त दीपक की मुलाकात देहरादून में हुई जहां पर अभी दीपक द्वारा पीड़िता का वीडियो बना दिया गया और विगत 24 में को दीपक के द्वारा पीड़िता को हरिद्वार बुलाया गया तथा एक होटल में पीड़िता को ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और उसका वीडियो बनाकर उसके बाद लगातार पीड़िता को धमकी दी जा रही थी और पैसों की मांग की जा रही थी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1-दीपक पुत्र मूलचन्द निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष

2-मनीष कुमार पुत्र राजेश निवासी आलम सराय हसीना बेगम अस्पताल के सामने थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *