Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फेसबुक की जीजी ने करा दी एक करोड़ की ठगी

मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर ₹1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  ठगी गई धनराशि में से ₹23,00,000/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।

वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  मुकदमा वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अब्दुल कादीर पुत्र अब्दुल कुद्दुस निवासी मौहल्ला इलाहीबख्स, गंगोह थाना गंगोह सहारनपुर उम्र करीब 45 वर्ष।।

 

*वाँछित अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* फेजूल निवासी थाना गंगोह सहारनपुर व अन्य साथ

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं नगर पालिका गंगोह सहारनपुर में पानी की टंकी पर निविंदा कर्मी के तौर पर काम करता हूँ। मेरे 3 बैंको में खाते है, मेरे बहनोई शाहनवाज ने मुझसे बताया कि गंगोह निवासी फैजूल विभिन्न खातों में कारोबारी धनराशि मंगवाने का कार्य करता है, जिसके बदले वह 1 % कमीशन देता है, मेरे बहनोई ने बताया की वह उनके साथ पहले काम कर चुका है, उसे और खातो की जरुरत है, चाहो तो तुम भी अपने खाते में रुपये मँगा सकते है। इस पर मैंने अपने SHIVALIK व PNB खातों में करीब 20 लाख रुपये मँगाकर चैक से निकालकर अपने बहनोई शाहनवाज को दे दिये थे, जिसके बाद उन्होंने यह रुपये फैजूल को दिया और इस काम के मुझे 20,000 रुपये कैश के रुप में मिले है।  उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 23 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल कादीर के स्वयं के 2 खातों पर 5 राज्यों से 5 शिकायतें दर्ज है, जिनमें कुल 10 लाख 40 हजार 700 रुपये की धोखाधडी की धनराशि आयी है, तथा इसके अतिरिक्त PNB व IOB के खातों में कुल 11 लाख 27 हजार रुपये का लेनदेन होना पाया गया है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *