नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग रोकने के लिए संसदीय समिति ने एक काफी अहम सिफारिश की है. समिति ने इसके इस्तेमाल के लिए केवाईसी अनिवार्य करने को कहा है.
अगर संसदीय समिति की सिफारिशें मानी गईं तो जल्दी ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए केवाईसी (KYC) अनिवार्य हो सकता है. महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए यह सिफारिश की गई है. गौरतलब है कि पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नाबालिगों को दूर रखने की बात हो रही है. संसदीय समिति ने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय को यह महत्वपूर्ण सिफारिश की है.
उम्र और पहचान की जांच की सिफारिश
संसदीय समिति के प्रस्ताव के मुताबिक,सोशल मीडिया, डेटिंग एप्स और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर केवाईसी (KYC) आधारित उपयोगकर्ता के पहचान और उम्र की जांच करने की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है. यह सिफारिश महिलाओं के सशक्तीकरण पर संसदीय समिति द्वारा ‘साइबर अपराध और महिलाओं की साइबर सुरक्षा’ विषय पर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का हिस्सा है.


