Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फिल्म स्टार नवाजुद्दीन का भाई गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर । बुढाना पुलिस ने फर्जी साइन करने के मामले में आईपीसी धारा 420, 467, 468, 471 में शेख अयाजउद्दीन सिद्दीकी को मोहल्ला काजी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने इस भाई से रिश्ता तोड़ चुके हैं। अयाज पर डीएम न्यायालय का फर्जी आदेश तैयार करने का आरोप है।

आईजीआरएस सन्दर्भ प्रार्थना पत्र के साथ जिलाधिकारी न्यायालय से जारी आठ दिसंबर 2023 के एक कथित आदेश पत्र की प्रति भी चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी गई। प्रकरण का निस्तारण अपने पक्ष में करने का आग्रह दर्शाया गया। इसी बीच जिलाधिकारी न्यायालय से ऐसा कोई भी आदेश नहीं होने की जानकारी मिलने पर आठ दिसम्बर 2023 के डीएम कोर्ट के कथित आदेश पत्र की जांच शुरू कराई गई। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने 29 फरवरी 2024 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। जांच के निष्कर्ष में कहा गया कि डीएम कोर्ट से कथित आदेश अयाजुद्दीन और उसके विरोधी पक्ष जावेद इकबाल ने एक दूसरे को हानि पहुंचाए जाने के उद्देश्य से दिया जाना परिलक्षित हुआ है। प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए डीएम ने छह मार्च को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *