Taja Report

फ़ुल एक्शन मूड : मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने किए देर रात कई थानेदार बदले

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा निम्न निरीक्षक/उप-निरीक्षक को उनके नाम के सम्मुख थानों पर स्थानान्तरित किया गया है।

गत दिनों जिले मे रिश्वतखोरी को लेकर हो रही चर्चाओं के चलते कई निलंबित किए थे। उसी क्रम में देर तबादले किए गए हैं।

प्रमुख थानों में हुए बड़े बदलाव:

एसएसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, शहर के मुख्य थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है:

शहर कोतवाली: नई मंडी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा को अब शहर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, शहर कोतवाली के प्रभारी बबलू वर्मा को थाना खालापार की जिम्मेदारी दी गई है।

सिविल लाइन: खालापार के प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान को शहर के महत्वपूर्ण थाना सिविल लाइन का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई मंडी: मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा अब नई मंडी थाने की कमान संभालेंगे।

मंसूरपुर: अपराध शाखा के अतिरिक्त निरीक्षक विपिन त्यागी को मंसूरपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

भोपा व रामराज: सिविल लाइन के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को थाना भोपा भेजा गया है। एसएसपी के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिरोही को रामराज का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुरकाजी व फुगाना: भोरा कला के थाना अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को पुरकाजी भेजा गया है, जबकि पुरकाजी के थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह अब फुगाना की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सिखेड़ा व भोरा कला: फुगाना के थाना प्रभारी विजय कुमार को सिखेड़ा और सिखेड़ा के थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा को भोरा कला का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

क्रमवीर सिंह को साइबर क्राइम थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

निवर्तमान साइबर प्रभारी सुल्तान सिंह को बुढाना में अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है।

जसवीर सिंह (पूर्व थाना अध्यक्ष भोपा) को IGRS और पासपोर्ट सेल का प्रभारी बनाया गया है।

रवेंद्र सिंह यादव (पूर्व थाना अध्यक्ष रामराज) को प्रभारी अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *