मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा कराकर योजनाबद्ध तरीके से लाखों की ठगी करने वाले लेखपाल सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया है।
03 अप्रैल को वादी नन्द किशोर पुण्डीर पुत्र स्व0 अमी सिंह निवासी ग्राम महावतपुर जनपद शामली द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी रिश्तेदारी ग्राम लखान थानाक्षेत्र तितावी में होने के कारण अभियुक्त तरूण कुमार पुत्र श्री मोहन से जानपहचान थी। तरूण ने अपनी मजबूरी बताकर गांव के लेखसिंह आदि के समक्ष अपनी जमीन बेचने की इच्छा बतायी। मुझे जमीन की आवश्यकता थी तो मेनें दिनांक 01.07.2022 को तरूण की जमीन देखी तथा जमीन मुझे पसंद आ गयी। दिनांक 05.07.2022 को तरूण जमीन के खसरा नम्बर आदि लेकर आया तथा उसके साथ लेखपाल तेजस्वी, अशोक सिंह, लेखसिंह व नरेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर भी आये। जब प्रार्थी ने लेखपाल तेजस्वी से जमीन के कागजात के बारे में पूछा तो उन्होने सभी कागजात का सही होना बताया तथा कहा कि जमीन का दाखिल खारिज व कब्जा दिलाने की समस्त जिम्मेदारी मेरी है। दिनांक 08.07.2022 को तरूण उपरोक्त के साथ 4,70,000/- प्रति बीघा के हिसाब से जमीन खरीदना तय हुआ तथा प्रार्थी ने सर्किल रेट के हिसाब से 8,00,000/- का चैक व आई0एम0पी0एस0 तथा शेष 10,50,000/- रूपये नगद दिए। उक्त बैनामें में गवाही तरूण व तेजस्वी के मित्रों पूरन सिंह पुत्र बलजीत निवासी गंगापुरम, मुजफ्फरनगर व राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मुकन्दपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ने दी। प्रार्थी ने दूसरा बैनामा दिनांक 22.08.2022 को किया जिसमें 2,50,000/- रूपये चैक से व 7,05,000/- रूपये नगद गवाहान रणधीर व पंकज कुमार के समक्ष दिए। जब प्रार्थी ने तरूण व लेखपाल तेजस्वी से दाखिल खारिज व जमीन की नपाई की बात की तो उन्होने कहा कि अभी समय लगेगा आप चाहे तो के0सी0सी0 बनवा सकते है। दिनांक 29.01.2023 को लेखपाल तेजस्वी ने खरीदी गयी जमीन के दो हिस्से प्रमाण पत्र अपनी मोहर व हस्ताक्षर कर दे दिये। प्रार्थी ने जब पुनः तरूण व लेखपाल तेजस्वी से कब्जा दिलाने व दाखिल खारिज की बात की तो यह लोग बहाना बनाने लगे। शक होने पर प्रार्थी ने जानकारी की तो पता चला कि ये लोग अपने साथियों के साथ एक भूमाफिया गैंग चलाते है तथा भोले-भाले लोगो के साथ योजनाबद्ध तरीके से फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधडी करते है। प्रार्थी जब भी जमीन या अपने रूपयों की मांग करता है तो लोग प्रार्थी गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते है। दिनांक 01.09.2025 को तरूण उपरोक्त अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के नई मण्डी स्थित मकान पर फैसला करने के बहाने आया तथा धमकी देते हुए कहने लगा कि तू मुझे व लेखपाल तेजस्वी को बदनाम कर रहा है। यदि तूने हमारे खिलाफ कोई कार्यवाही की तो तूझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* तरूण पुत्र मोहन निवासी ग्राम लखान थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*2.* तेजस्वी निवासी रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।


