मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी/सीबीआई अधिकारी बनकर पीडिता से आनलाईन करीब 05 लाख की जबरन बसूली करने वाली महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 04 अप्रैल को वादिया इकरा पुत्री हारुन निवासी हुजूरनगर थाना शाहपुर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि MOJ एप के जरिये व्हाटसएप पर एक हिदायतुल्लाह खान नाम व्यक्ति से बातचीत हुई । जिसके द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी/सीबीआई अधिकारी बनकर ब्लैकमेल कर व डरा-धमकाकर पीडिता व उसके परिजनों से कई बार में करीव 5,00,000 /- की जबरन वसूली की गयी है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज विवेचना के दौरान प्रकाश में आई 01 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर हजूरनगर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्त के कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00760/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोजी पुत्री मौ0 मकसूद निवासी टी 86 बी हजरत निजामुद्दीन सराय काले खां दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष व मंसूर अहमद पुत्र मनव्वर अली निवासी गांव शेखपुरा तुर्क पोस्ट जीतपुर पलडी नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 वर्तमान पता 26/21 शहदुल्ला जाब कॉलोनी एमबी रोड पोस्ट महरोली दक्षिणी दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष शामिल हैं।
*बरामदगी का विवरण-*
• 03 डेबिट कार्ड
• 03 मोबाइल फोन
• 01 फर्जी आईडी कार्ड
• 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति
• 01 पासबुक
• 01 चेक बुक
• नगद धनराशि 2,00,760/- रूपये
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 85/2026 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340 बीएनएस, मुजफ्फरनगर।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार की गयी अभियुक्ता व अभियुक्त द्वारा बताया गया हमारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुजफ्फरनगर की रहने वाली इकरा पुत्री हारून से सम्पर्क हुआ था, हमने ठगी करने के उद्देश से इकरा को बहन बना लिया था। जिसके बाद मंसूर इकरा से बात करने लगा था और विश्वास में लेकर एक दिन मंसूर ने इकरा को बताया कि मै आपको गिफ्ट भेज रहा हूँ, जिसके बाद हम लोगों ने इकरा को दूसरे नम्बरों से कॉल कर उसे फर्जी सीबीआई अधिकारी की आईडी भेज कर तथा फर्जी सर्च वारण्ट तैयार भेजे। उसके बाद इकरा से हमने ब्लैकमेल कर व डराधमकाकर करीब 05 लाख रूपये विभिन्न खातों में डलवा लिये। हमारे द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार ऑनलाईन फर्जी सीबीआई व कस्टम अधिकारी बनकर ठगी की गयी है।
नोट- थाना हाजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के FORWARD व BACKWARD LINKAGES की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।


