मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।
*घूम-घूम कर दिया संदेश*
‘कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने पूरे कॉलेज परिसर में घूमे और प्रेस की आजादी के मायने बताएं। इस दौरान कुछेक छात्रों से सवाल- जवाब भी हुए।
*मीडिया के बिना मजबूत समाज मुश्किल*
कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल से प्रेस दिवस पर साक्षात्कार लिया गया। जिसमें उन्होंने प्रेस को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में इसकी महत्ती भूमिका है। वहीं मानव संसाधन विभाग के ग्रुप हेड अतुल रघुवंशी ने कहा कि प्रेस समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रेस ना सिर्फ सूचनाएं देता है, बल्कि सोसाइटी को जागरूक भी करता है। हाल के दिनों में प्रेस की आजादी को लेकर को लेकर जो सवाल उठ रहे है, उसे लेकर इन लोगों ने कहा की इसके लिए मीडिया को आत्मविवेचन करना चाहिए
*प्रेस की आजादी जरूरी*
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है। यह इस बात की ओर इशारा है कि प्रेस की आजादी भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज के लिए कितना जरूरी है। इस मौके पर फैकल्टी मयंक वर्मा, आशीष के साथ छात्र पियूष, प्रिंस, सैफर, ज्योति, जतिन कटारिया, अंशिका राणा, निराली वर्मा, पल्लवी मेहरा, शिवांगी शर्मा, नैना, कनिक कुमार, दानिश,पूजा आदि मौजूद थे।


