मुज़फ्फरनगर। प्रेमी युगल के मामले को लेकर छपार थाने पर हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देर रात क्षेत्र के एक होटल से एक प्रेमी युगल पकड़ा था और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। हिंदू संगठन पकड़े गए युवक पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है उक्त युवक के फोन में काफी लड़कियों के अश्लील वीडियो भी पाए गए हैं। लड़का- लड़की दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 30


