Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रेमपुरी में आईआईए चेयरमैन को बंदरों ने घेरा महिला पर हमला किया

मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी निवासी बंदरो के आतंक से आमजन बहुत परेशान है। आए दिन बच्चो और महिलाओं पर बंदर व आवारा कुत्ते हमला बोल रहे हे।

कल आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल को उनके आवास प्रेमपुरी में घर के बाहर ही गली में बंदरो के झुंड ने घेर लिया, बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई, इससे पैंट आदि भी फट गई। इसके थोड़ी देर बाद ही इनके छोटे भाई राजेश गोयल की पत्नी श्वेता गोयल को छत पर कपड़ो को सुखाते समय बंदरो ने घेर लिया और पंजे मार कर घायल कर दिया, जिनको तुरंत ही कांबोज नर्सिग होम ले जाकर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया।

जनहित में नगरपालिका और जिला प्रशासन से अपील और आग्रह है तुरंत बंदरो व आवारा कुत्तों के आंतक से बच्चो और आमजन को बचाया जाये।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *