रामनगर। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि,भाजपा नेता हमेशा कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हैं जबकि 10 सालों से कांग्रेस सत्ता में भी नहीं है सत्ता में तो भाजपा की सरकार है। प्रियंका गांधी ने कहा,कब तक ये कांग्रेस को दोष देते रहेंगे? पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है,10 वर्षों से भाजपा पूर्ण सत्ता में है…कहते हैं 400 पार और अधिक बहुमत चाहिए। भाजपा के लोग कहते हैं कि,75 सालों में कुछ नहीं हुआ,अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया? आईआईटी,आईआईएम और देश में एम्स कहां से आए। अगर पंडित जवाहर लाल नेहरु ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता को क्या आज ये सब संभव था ? अबकी बार जनता सरकार का नारा देते हुए प्रियंका ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे,वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है,कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा,जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।

