Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रियंका के सामने वरुण को लड़ाना चाहती है भाजपा

लखनऊ। रायबरेली लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस से प्रियंका गांधी के मुकाबले  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व वरुण गांधी को मैदान में उतारना चाहता है। बताया जाता है कि अपनी चचेरी बहन प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ने के बारे में निर्णय लेने के लिए वरुण गांधी ने थोड़ा वक्त मांगा है। अब यह फैसला वरुण के हाथ में ही है कि वह चुनाव लड़ें या नहीं। सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी के पीलीभीत से 30 साल पुराने रिश्ते पर इस बार ब्रेक लग गया। भाजपा ने मेनका गांधी को तो सुल्तानपुर से टिकट दे दिया, लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काट दिया। वरुण गांधी पहली बार 2009 और फिर 2019 में पीलीभीत से सांसद चुने गए। वहीं, 2014 का लोकसभा चुनाव वे सुल्तानपुर से जीते थे। रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2019 में कांग्रेस ने यूपी में एकमात्र सीट रायबरेली ही जीती थी। भाजपा नेतृत्व इस बार रायबरेली सीट को लेकर पार्टी ने गोपनीय सर्वे कराया, जिसमें वरुण गांधी का नाम सबसे आगे उभर कर आया। यही वजह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रायबरेली से वरुण गांधी को उतरने के लिए तैयार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उच्च पदस्थ राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और वरुण गांधी के रिश्ते अच्छे हैं, इसलिए वरुण गांधी रायबरेली सीट को लेकर कोई फैसला लेने से पहले अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राय-मश्विरा कर लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वे एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट कर देंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *