Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे पर सीएम योगी ने दिया दखल

लखनऊ । प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे पर सीएम योगी ने दखल दिया है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर चल रहे शिक्षकों के विरोध के बीच बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम को बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि दिक्कत कहां आ रही है। मुख्य सचिव के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक संगठनों से बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सख्ती से पहले शिक्षकों से वार्ता कर उन्हें सहमत करने का प्रयास किया जाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *