मुजफ्फरनगर। आज क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही लूट खसोट के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए बीएसए अधिकारी के प्रतिनिधि दिया ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि निजी स्कूलों में स्कूल यूनिफॉर्म, कॉपी किताबें, स्कूलो से ही दी जा रही है या चुनिंदा दुकानों पर लेने के लिए मजबूर किया जाता है जहां दुकानदारों के द्वारा स्कूल प्रबंधकों को मोटा कमीशन दिया जाता है* कुछ निजी स्कूलों द्वारा छात्रों के परीक्षा में कम अंक आने पर स्कूलों से नाम काट जा रहा है या अन्य विषय लेने का दबाव बनाया जा रहा है छात्र-छात्राओं से प्रत्येक वर्ष नई कक्षा में आने पर एडमिशन फीस ली जा रही है एवं स्कूलों में प्रत्येक वर्ष फीस में कई गुना बढ़ोतरी की जाती है जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है जिस कारण अभिभावक निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहे हैं।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा व् मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा भाजपा राज में जनपद के अधिकतर निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है सरकार द्वारा गरीब छात्रों के निशुल्क शिक्षा का अधिकार नीति का कोई पालन नहीं किया जा रहा है गरीब छात्रों को बहाना बनाकर प्रवेश से वंचित किया जा रहा है प्रदेश सरकार निजी स्कूलों की लूट खसोट व हटधर्मी के खिलाफ आंख मूंदे बैठी है इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला महासचिव देवेंद्र चौहान वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार जिला सचिव मंगतराम संजय गोयल उज्ज्वल पंडित डॉक्टर सचिन कुमार कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा मिंटू पाल अमित पाल राजकुमार सैनी मुकेश कश्यप आदि मौजूद थे।


