Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रवेंद्र दहिया को बेस्ट विजनरी लीडरशिप अवार्ड ऑफ द ईयर

मुजफ्फरनगर । प्रवेन्द्र दहिया, प्रधानाचार्य, होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर को दिल्ली में आचार्य देवो भवः अवार्ड के लिए ‘‘बेस्ट विजनरी लीडरशिप अवार्ड ऑफ द ईयर’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें बॉलीवुड एवं टी0वी0 एक्टर मुकेश खन्ना (महाभारत दूरदर्शन के भीष्म पितामह और शक्तिमान), पी0के0 सहगल, (रिटायर्ड मेजर जनरल एवं प्रथम सी0डी0एस0 ऑफिसर) पदमश्री जितेन्द्र सिंह सौन्टी (अध्यक्ष शहीद भगतसिंह सेवा दल) साध्वी समाहिता देवी (वृन्दावन कथा वाचिका) द्वारा सम्मानित किया गया। 

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं सर्वश्रेष्ठ दूरदर्शी नेतृत्व के रूप में पुरस्कृत करने का चुनाव डॉ0 गौरव शर्मा, प्रेसीडेन्ट जी0एस0आई0एल0 एजुकेशनल सोसायटी ने किया। जो कि देश-विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रिसर्च एवं दूरदर्शी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को दिया जाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *