मुजफ्फरनगर । प्रमुख रेलगाडियों का खतौली में ठहराव करने की मांग की गई है।
खतौली दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी मास्टर रमेश चंद ने डीआरएम दिल्ली से आरटीआई के माध्यम से सकौती टांडा,खतौली और देवबंद स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों की प्रति माह आय का विवरण मांगा गया था। जिसके जवाब में रेलवे विभाग ने प्रति माह सकौती स्टेशन से आय 1556089/, खतौली स्टेशन से आय 2658294/, तथा देवबंद स्टेशन से आय 5489639/ दी है। सकौती स्टेशन की आय खतौली से बहुत कम है जबकि सकौती में ट्रेनों के स्टोपिज खतौली स्टेशन से अधिक है। अतः खतौली की आय ट्रेनों के स्टॉपेज सकौती स्टेशन से कम होने पर भी बहुत ज्यादा है। जो ट्रेनें सकौती में रुकती ही यदि इन सब ट्रेनों के स्टोपिज खतौली स्टेशन पर हो जाए तो रेल विभाग को आय में कई गुना वृद्धि होगी।
अब यदि देवबंद स्टेशन की आय की बात की जाए तो देवबंद में वन्देभारत,जनशताब्दी,सहारनपुर मेमू स्पेशल ,जालंधर एक्सप्रेस,कलिंगा उत्कल,गोल्डन टेंपल, आदि अन्य ट्रेनें जो खतौली में नही रुकती है यदि ये ट्रेनें खतौली में भी रुकने लगे तो खतौली स्टेशन की आय देवबंद स्टेशन की आय के लगभग समान होगी।
इसलिए खतौली की आय सकौती स्टेशन से अधिक होने पर जो ट्रेनें सकौती स्टेशन पर रुकती हैं उनका स्टोपिज खतौली स्टेशन पर भी किया जाए। देवबंद और खतौली स्टेशन की आबादी लगभग समान है। इसलिए सब स्तिथियो को देखते हुए उन सभी ट्रेनों के स्टोपिज खतौली स्टेशन पर किए जाए जो इन दोनों स्टेशन सकौती और देवबंद पर रुकती है।


