Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रधानमंत्री मोदी कल मेरठ से लखनऊ वंदे भारत को करेंगे रवाना ,क्या है किराया

नई दिल्ली । पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इस ट्रेन का ठहराव मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी। नियमित समय सारणी

– 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

– 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बरेली आएगी। यहां से शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी।

किराया रुपये में

मेरठ-लखनऊ

चेयरकार -1300

एक्जीक्यूटिव- 2365

 

बरेली-लखनऊ

चेयरकार -740

एक्जीक्यूटिव-1430

 

बरेली-मुरादाबाद

चेयरकार-495

एक्जीक्यूटिव-930

 

बरेली-मेरठ

चेयरकार-945

एक्जीक्यूटिव-1615

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *