लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगि।
नोएडा विधायक पंकज सिंह, भूपेंद्र चौधरी योगी सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का दावा नए साल की शुरुआत में ही यानी जनवरी के महीने में योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव होगा। कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी तो कुछ नए मंत्री योगी सरकार में शपथ ले सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव के मद्देनजर जातीय संतुलन साधने की तैयारी में जुटे गई।
पंकज सिंह और भूपेंद्र चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना पक्का माना जा रहा है। पश्चिमी यूपी से मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की संभावना है।
Author: Taja Report
Views: 61

