मेरठ। यहां प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।
कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। एंट्री गेट पर भगदड़ मचने से कई लोग घायल हुए हैं। परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर 4 में महा शिवपुराण कथा चल रही है। कथा स्थल की एंट्री गेट पर भगदड़ मचने से कई महिलाएं और बच्चे चोटिल हो गए।डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। बताया गया कि व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया, जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। बाहर जमा श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। इस दाैरान कई महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं।
Author: Taja Report
Post Views: 18

