Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रतिबंधित ईंधन जलाने वाले कोल्हू सील किए

मुजफ्फरनगर । उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा जानसठ तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित ईंधन के उपयोग की शिकायत पर प्रदूषण विभाग की टीम के साथ कोल्हुओं को सील किया गया।

जनपद के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(NCR) में होने एवं मा० एनजीटी की गाइडलाइंस के अनुपालन व जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसील जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्रान्तर्गत कोल्हुओं में प्रतिबन्धित ईधन रबर, प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि जलाये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के परिपेक्ष्य में उप जिलाधिकारी जानसठ श्री सुबोध कुमार द्वारा श्री अजय कुमार, नायब तहसीलदार जानसठ, श्री ललित मोहन, राजस्व निरीक्षक सिखेडा / मोरना एवं प्रदूषण विभाग की टीम के साथ ग्राम ढांसरी, चौरावाला, कम्हेडा, जौली आदि ग्रामों में कोल्हुओं का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त कोल्हुओं में प्रतिबन्धित ईधन रबर, प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि जलाया जा रहा था। ग्राम ढांसरी में श्री रामभूल पुत्र श्री जगदीश निवासी नाईपुरा व ग्राम चौरावाला में मौ० हसन पुत्र रमजानी, शाहआलम पुत्र कुतुबुददीन, वकील पुत्र शरीफ, हनीफ पुत्र जहूरहसन निवासीगण द्वारा अपने कोल्हुओं पर प्रतिबंधित ईंधन रबर, प्लास्टिक व पॉलीथीन आदि जलाया जा रहा था। उक्त कोल्हुओं को प्रदूषण विभाग की टीम के साथ मौके पर सील करा दिया गया है।

उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदूषण विभाग को तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर समस्त कोल्हुओं पर सतत दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित करने के साथ ही तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत समस्त कोल्हू संचालाकों से भी अपील की गई है कि जनपद मुजफ्फरनगर में बढते प्रदूषण के दृष्टिगत कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईंधन रबर, प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि का प्रयोग न करे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *