मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 03 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को चेकिंग के दौरान ग्राम निरमाना की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 27 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख 75 हजार रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग बरामद गांजा को दिल्ली से लेकर आये थे तथा चलते-फिरते व्यक्तियों को गांजा बेच देते थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1-* हर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी न्यू गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा, मेरठ।
*2-* रूबीना उर्फ सीमा पत्नी आरिफ निवासी रोहटा रोड जबाहर नगर थाना कंकरखेडा, मेरठ।
*3-* इरफाना पुत्री इलियास निवासी खडौली थाना कंकरखेडा, मेरठ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 316/2024धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 27 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख 75 हजार रुपये)


